Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

बेलगाम के खासबाग  इलाके के स्नेहालय स्पर्श मंद बुद्धि बच्चो स्कूल मे कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम मे शिरकत करते अभिनेता राज के पुरोहित|

 
मंद बुद्धि बच्चो ने मनाई अभिनेता राज के पुरोहित के saath श्री कृष्ण जन्माष्टमी
बेलगाम|बेलगाम के स्नेहालय संस्था संचालित स्पर्श मंद बुद्धि बच्चो ने बड़े ही उत्साह से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई | इस उपलक्ष मे खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था|मुख्य अतिथि के रूप मे अभिनेता राज के पुरोहित |राहुल हज़ारे, विक्रम जैन , जगदीश पुरोहित भी मौजूद थे| स्पर्श  स्कूल के अध्यक्ष  सुहास मोहिरे ने कार्यक्रमा की अध्यक्षता  निभाई थी|
इस अवसर पर मंद  बुद्धि  बच्चो ने बड़े उल्लास  उत्साह से दहि हंडी फोड़ी जिस के बाद खूब जश्न मनाया गया|इस अवसर पर स्नेहालय स्पर्श के स्टाफ संचालक भी मौजूद थे|  

भक्तों के साथ गुरु पादुका का पूजन करते तुलसाराम महाराज।

बालोतरा. श्री ब्रह्मांशावतार ब्रह्मर्षि खेताराम महाराज की सत्प्रेरणा से श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलसाराम महाराज के सानिध्य में श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम से तीर्थराज पुष्कर तक श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ का प्रस्थान सोमवार सवेरे 9 बजे होगा। यात्रा के उपलक्ष्य में रविवार को ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज की ओर से रविवार को सैकड़ों भक्त-भाविकों के साथ वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज के मंत्रोच्चार के साथ गुरु पादुका पूजन किया गया।

बालोतरा. भक्तों के साथ गुरु पादुका का पूजन करते तुलसाराम महाराज।
न्यास के महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी ने बताया कि गुरु पादुका पूजन के बाद शाम 5 बजे तक विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व शांति यज्ञ में यज्ञाचार्य कंवरलाल फलौदी के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान ब्रह्मर्षि तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में आहुतियां दी व महायज्ञ की आरती उतारी गई। रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। ब्रह्मधाम संस्थापक खेताराम महाराज की प्रेरणा से तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में खेतेश्वर ब्रह्मधाम से तीर्थराज पुष्कर तक पैदल यात्रा संघ करीब 3000 भक्त-भाविकों के साथ ब्रह्माजी और खेताराम के जयकारे लगाते हुए खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ सोमवार को 9 बजे रवाना होगा। संघ 8 जुलाई को पुष्कर पहुंचेगा।

गोमाता के दूध का कर्ज निभाना जरूरी : राज के पुरोहित

बेलगाम के बालिका आदर्शा स्कूल के मैदान मे गोमाता की रक्षा मे हमारी सुरक्षा के तहत सुख के लिए इस किताब का अनावरण कार्यकरम मे गोमाता की पूजा करते अभिनेता राज के पुरोहित साथ मे रामेश्वरलाल  भाटी एवं अन्य
गोमाता के दूध का कर्ज निभाना जरूरी : राज के पुरोहित

बेलगाम|अभिनेता राज के पुरोहित ने कहा की देश पर जब अंग्रेज़ो ने राज्य किया तब उन्होने देश की संस्कृती और गोमाता को मिटाने के लिए जर्सी गाय को देश मे लाया था|अंग्रेज़ो के देश मे आने से पहले आबादी से ज्यड़ा गयो की संख्या थी लेकिन अब जन संख्या ज्यादा और गायों की संख्यकम हुवी है जिस से संमतोल बिगड़ा हुवा है| गोमाता की रक्षा मे ही मानव की सुरक्षा छुपी हुवी है इस लिए हर एक को गोरक्षा करना प्रथम कर्तव्य बन गया है|
बेलगाम शहर के तिलक वाडी के बालिका आदर्श हाय स्कूल के सभागार मे आयोजित गोरक्षा मे हमारी सुरक्षा सुख के लिए इस चार भाषों मे अनुवादित किताब का अनावरण किया गया| शुरुवात मे इस्कॉन  के नन्द नन्दन महाराज और  प्लास्टिक असोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वरलाल भाटी, समाज सेवी टीकमचंद राजपुरोहित, पवन राठोड ने गोमाता  की पूजा की जिस के बाद कार्यकरा की शुरुवात हुवी|
            इस अवसर पर श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष रमाकांत कोंडुस्कर, चंदगड़ महाराष्ट्र के पूर्व  विधायक नरसिंह राव पाटिल, भाजप  नेता अनिल बेनके, राम सेना के रवि कोकितकर  प्रभु निलजकर , सनातन संथा के नीरज गुर्जर भी मौजूद थे|इस्कॉन के ब्रिज मोहन दास ने सुख के लिए यह मराठी मे किताब लिखी है जो की उन्होने खुद महाराष्ट्र के चंदगड़ तहसील के 8000 स्कूल छत्रों मे वितरित की है इस किताब का चार भाषाओ मे भाषांतरित किया गया है| 
राज के पुरोहित ने आगे कहा की जैसे माँ दूध पीकर अपना बेटा  जीवन भर माँ को संभालता है उर दूध का कर्ज निभाता है ठीक उसी तरह गोमाता का दूध पीकर हम सभी उस की रक्षा कर अपना फर्ज निभाना जरूरी है|इस अवसर पर  इस्कॉन के भकजन और राम सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे|
Mobile Shop 
गूंजे खेतेश्वर के जयकारे
चितलवाना। क्षेत्र के बिजरोल खेड़ा गांव स्थित
ब्रह्मर्षि खेतेश्वर भगवान एवं अष्ट ऋषि मंदिर
प्राण-प्रतिष्ठा का छठा वार्षिकोत्सव सोमवार
को आसोतरा के गादीपति तुलसाराम के सान्निध्य में
सम्पन्न हुआ।
मंदिर परिसर में बने हवन कुण्ड में
यजमानों आहुतियां दी। हवन के दौरान वैदिक
मंत्रों से वातावरण गुंजायमान हो गया। मंदिर परिसर
मेंखेतेश्वर भगवान के जयकारे गूंजे। मंदिर पर
यजमानों की ओर से ध्वजा चढ़ाई गई। मंदिर में
दर्शन के लिए अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार
लगी रही। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख नगराज
पुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक दुर्गपालसिंह, प्रताप
पुरोहित दाता, धुखाराम पुरोहित, धीराराम
खिरोड़ी समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
सांध आरती, भजन व भगवान के
गीतों की प्रस्तुती दी गई। वार्षिकोत्सव को लेकर
आयोजित फले चुन्दड़ी का आयोजन किया गया।
इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
शिक्षा पर जोर
आसोतरा के गादीपति तुलसाराम ने समाज को एकजुट
होने की बात कही। पूर्व जिला प्रमुख नगराज
पुरोहित ने समाज में शिक्षा के विकास पर जोर
दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा व परमार्थ
के क्षेत्र में किए गए कार्य ही समाज को आगे
बढ़ाते हैं। ट्रस्ट के महामंत्री धुखाराम पुरोहित ने
अतिथियों का आभार जताते हुए समाज के विकास के
लिए सभी को तत्पर रहने की बात कही।
माकूल रही व्यवस्था
प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक महोत्सव को लेकर
बिजरोल खेड़ा में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर
पुलिस, पेयजल, अग्निशमन की माकूल
व्यवस्था रही।
श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर के बाहर सड़क पर
लगी स्टाल पर लोगों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने
स्टाल से धार्मिक पुस्तक, कैसेट, माला सहित
विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। तेज गर्मी होने से
बच्चों ने आईस्क्रीम व शीतल पेय पदार्थो का लुत्फ
उठाया।

राजपुरोहित बने परिषद के अध्यक्ष

राजपुरोहित बने परिषद के अध्यक्ष
सांचौर. भारत विकास परिषद शाखा सांचौर के चुनाव
शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप
गुप्ता की देखरेख में आयोजित हुए। जिसमें मदनसिंह
राजपुरोहित को परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में राकेश मनावत को सचिव व
जुगराज बाफना को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष
चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने निष्ठा के साथ
कार्य करने की बात कही, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल
गांधी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल
की जानकारी दी। सोहनलाल मेहता ने चुनाव
प्रकिया व परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी।
इसी तरह युवा शाखा के चुनाव डॉ. सम्यपाल
विश्नोई की देखरेख में आयोजित हुए, युवा शाखा के
चुनाव के दौरान बंशीदास वैष्णव को अध्यक्ष,
जगदीश पुरोहित सचिव व अर्जुन पुरोहित
को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर डॉ.
अशोक तलेसरा, डॉ. सुरेश सागर, पुखराज
बोकडिय़ा, शिवराम भाई, प्रेम सुरतानिया, अजय
वर्माव राकेश मनावत, बस्तीमल राठौड़, रामाराम
वैष्णव, हंसराम पुरोहित, रमेश पुरोहित, चुन्नीलाल
बालेरा, योगेश जोशी, सत्यनारायण नाबरिया,
पुखराम परमार, ललित चौधरी व हितेश जैन मौजूद
थे।

राजपुरोहित युवा जागृति मंच

राजपुरोहित युवा जागृति मंच
बालोतरा की ओर
बालोतरा. राजपुरोहित युवा जागृति मंच
बालोतरा की ओर से खेतेश्वर महाराज के 102 वें
जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार
को वाहन रैली का आयोजन किया गया। मंच के
अध्यक्ष पुखराजसिंह सिंह ने बताया कि खेतेश्वर
भवन के आगे से महंत निर्मलदास महाराज ने
खेतेश्वर महाराज की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित
कर रैली को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य
मार्गो से होते हुए पुन: खेतेश्वर भवन पहुंचकर
विसर्जित हुई। रैली में
भगवा पताका केसरिया दुपट्टे पहने मंच के
कार्यकर्ताओं ने खेतारामजी महाराज के जयकारे
लगाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। रैली में मंच
के संरक्षक खीमसिंह मूंगड़ा, अर्जुनसिंह बालेरा,
नारायणसिंह राजगुरु बिसु, कुलदीपसिंह राजगुरु
बालेरा, लालसिंह लखा, बाबूसिंह कालूड़ी, राजूसिंह,
जेठूसिंह कानोडिय़ा सहित कार्यकर्ताओं ने भाग
लिया।
रैली में गूंजे खेतेश्वर महाराज के जयकारे

श्री खेतेशवर महाराज के 102 वी जन्मोत्सव

जय श्री बंरहमाय नमः जय

श्री खेतेशवराय नमः
जय रघूनाथजी री सा
सभी राजपूरोहीत समाज बंधुओं को श्री श्री 1008
श्री खेतेशवर महाराज के 102 वी जन्मोत्सव
की बहूत बहूत हार्दिक शूभकामना सा
दाता की कृपा सदैव आपके और आपके परिवार पर
हमैशा बनी रहै यही हम दाता से कामना करते है
जय दाता री सा
खेङा गाँव रे मायने जनम होयो ऐक जोर
कोयलीया टउका करे तो मधुर बोले मोर
मधुर बोले मोर जीला जालोर कहिजे
परभु भगत महाराज नाम खेतेशवर कहिजे
जो जपे खेतेशवर दाता
मिसरी मेवा वो पाता
शानती का गीत वो गाता
वैकुँठ मे वो जाता सब काम अपने आप थाता
सबके मन को वो भाता हो जाता वो राता माता
ऐसे है मेरे खेतेशवर दाता
बोलो श्री खेतेशवर महाराज की जय हो

बेलगाम के नजदीक महाराष्ट्र के चदगड़ तहसील के मांडेदुर्ग कसबे में बड़े भगवे ध्वज का अनावरण करते अभिनेता राज के पुरोहित

बेलगाम के नजदीक  महाराष्ट्र के चदगड़ तहसील के मांडेदुर्ग कसबे में बड़े भगवे ध्वज का अनावरण करते  अभिनेता राज के पुरोहित


काबिलियत  और क्षमता जीवन के किसी भी पड़ाव में साबित कि जा  सकती है   राज के.पुरोहित

बेलगाम ।अभिनेता राजके पुरोहित ने कहा की शिवाजी महाराज ने अपने बचपन मे ही अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया था,अपनी छोटीसी उमर मे ही उन्होने अपनी काबिलियत  और क्षमता  सिद्ध  की थी लेकिन आजकल माता पिता अपने बच्चो को इतनी आज़ादी भी नहीं देते है। माता पीता को अपने बच्चे पर भरोसा करना चाहिए।

इतिहास, संस्कृति व संबंधों को और आगे बढ़ाने व समझने की जरूरत : गजसिंह

इतिहास, संस्कृति व संबंधों को और आगे बढ़ाने व समझने की जरूरत : गजसिंह
जोधपुर। महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र, मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट व राजपुरोहित समाज द्वारा प्रकाशित व डॉ. महेन्द्रसिंह नगर द्वारा सम्पादित 憫राजपुरोहितों का राजस्थान के राजपरिवारों से सम्बन्ध憫 पुस्तक का बुधवार सांय को जयनारायण व्यास टाऊन हॉल में लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गजसिंह ने कहा कि पुस्तक से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी, एक बार पुन: सम्बन्ध जागृत होंगे। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीस कौम के साथ मिलकर काम करते, आज अलगाववाद, जातिवाद के कारण सम्बन्धों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजपुरोहित समाज व राजपरिवार की परम्पराएं व सम्बन्ध बने रहे, उन्हें और मजबूती प्रदान करें, ऐतिहासिक सम्बन्ध किसी तरह टूटे नहीं। आज इतिहास, संस्कृति व सम्बन्धों को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, इन्हें समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से समाज आगे बढ़ता है। संत तुलछारामजी महाराज का मारवाड़ में नाम है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ का व्यक्ति बाहर जाकर भी मारवाड़ के विकास की बात भूलता नहीं, सम्बन्ध बनाये रखता है।
समारोह अध्यक्ष जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी.एस. राजपुरोहित ने कहा कि जमाना शिक्षा का है। बालक-बालिका में शिक्षा के लिए किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करें, बालिका शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देवें। शिक्षा से ही व्यक्ति जीवन में आगे सफलता प्राप्त करता है।
विशिष्ट अतिथि मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तक राजपुरोहित व राजपूतों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करने वाला प्रकाशन है। पुस्तक के अध्ययन से विद्यार्थी इतिहास व पूर्वजों के साथ जुड़ेगा। उन्होंने महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र का पुस्तक प्रकाशन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक से समाज को नई दिशा मिलेगी व सम्बन्धों को मजबूती भी प्राप्त होगी। मुख्य वक्ता प्रो. जहूर खां मेहर ने कहा कि राजपुरोहित समाज की पौराणिक काल से ही प्रमुख भूमिका रही। युद्धों में भी इनकी प्रमुखता रहती थी। पुस्तक से ऐतिहासिक, सामरिक जानकारी मिलेगी।  विशिष्ट अतिथि राजपुरोहित शोध संस्थान तिंवरी के संस्थापक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के महानिदेशक व पुस्तक के सम्पादक डॉ. महेन्द्रसिंह नगर ने पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तक में लगभग डेढ़ सौ ऐतिहासिक पत्रों का प्रकाशन किया गया है। इन पत्रों से उस समय के राजपरिवार के साथ राजपुरोहितों के सम्बन्धों के बारे में जानकारी मिलती है। उस समय के ऐतिहासिक घटनाक्रम व वातावरण की भी जानकारी पत्रों से प्राप्त होती है। पुस्तक शोध के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक दस्तावेज सिद्ध होगी। प्रारम्भ में पूर्व नरेश गजसिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। समारोह का शुभारम्भ खेतेश्वर व गणेशजी की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। समारोह में आसोतरा धाम के संत तुलछारामजी महाराज के सान्निध्य में हुआ। समारोह में महारानी हेमलता राज्ये सहित राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, कानसिंह राजपुरोहित, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, भूरसिंह, पहाड़सिंह, हनुमानसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह राजपुरोहित, रामचन्द्रसिंह बासनी, पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा, घनश्याम ओझा, देवीसिंह चम्पाखेड़ी, नरपतसिंह राजपुरोहित, गोविन्द्रसिंह तिंवरी, अर्जुनसिंह तिंवरी, सुमेरसिंह कानोडिया, नाहरसिंह अराबा सहित राजपुरोहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार कानसिंह राजपुरोहित ने व्यक्त किया व संचालन जफ रखान सिंधी ने किया।

वेद मंत्रो के साथ किया माँ ज्वालादेवी के मंदिर का भूमिपूजन;

 
वेद मंत्रो के साथ किया माँ ज्वालादेवी के मंदिर का भूमिपूजन;
रेवतडा गाँव वावडी धाम परिसर में राजपुरोहित जागरवालो की कुलदेवी ज्वालादेवी के मन्दिर निर्माण का सोमवार को वेद मन्त्रों के साथ शिलान्याय एव भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम में गोवर्धन गोशाला पथमेड़ा के संस्थापक श्री दत्तशरणानन्द  महाराज एव अन्य संतो और ग्रामीणों ने शिरकत की । सोमवार को श्री ज्वालादेवी के संगमरमर के मन्दिर शक्तिपीठ निर्माण के लिए शिलान्याय एव भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर सवेरे से ही राजपुरोहित जागरवाल गोत्र के समाज बन्धु महिला और पुरुषो के आने का सिलसिला शुरू हो गया था । इसके बाद गोपाल गोशाला पथमेड़ा के दत्तशरणानन्द जी महाराज ,  महामडलेश्वर श्री निर्मलदास जी एव आत्मानन्द समाधि  जालोर के रामानन्द महाराज के सानिध्य में वैदिक मन्त्रो च्चार के साथ लाभार्थी जवानजी % देवजी करतोणी परिवार ने भूमि पूजन किया तथा  खिमजी % मोम्ताजी हिरोणी परिवार ने शिलान्याय किया । माँ ज्वालादेवी के जयघोस से पूरा परिसर धर्ममय हो गया

ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य में स्कूली छात्रों को पोशाक तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित

निकटवर्ती लुदराड़ा गांव के राउप्रावि प्रांगण में सोमवार को ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य में स्कूली छात्रों को पोशाक तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित की गई। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल तथा डीईओ ((प्राशि)) बाड़मेर पृथ्वीराज दवे बतौर अतिथि शरीक हुए।
मुख्य अतिथि सिवाना विधायक भायल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बढ़ावा देते हुए शिक्षा से वंचित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे का आह्वान किया। डीईओ पृथ्वीराज दवे ने शिक्षा के सहयोग के लिए अन्नदान से विद्यादान को परमदान बताया। स्वागत भाषण में भामाशाह चुन्नीलाल की ओर से राउप्रावि रेबारी बस्ती में प्याऊ बनाने की घोषणा की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मूलसिंह भायल, सिवाना बीईईओ सोनाराम गर्ग, गेबसिंह इंद्राणा, सरपंच भीखीदेवी, पूर्व सरपंच बाबूलाल कच्छवाह, एबीईईओ इंद्रमल घांची, उप सरपंच जोगभारती, ईश्वरसिंह बालावत, लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रधानाचार्य जेठूसिंह उपस्थित थे।
bhaskarnews

shetansingh rajpurohit


राजपुरोहित समाज के लिए गोरव की बात

राष्टीय नरेंदर मोदी सेना में राजस्थान परदेश पर महसचिव पद पर नियुक्ति होने पर राजपुरोहित  दर्पण की और से हार्दिक शुभकामनाये
शेतानसिंह जी आशाणा

छात्राएं कॅरिअर की परवाह कर तकदीर बनाएं

लड़कियों को शादी से पहले कॅरिअर की परवाह करनी चाहिए।

मंच कोई भी हो हमेशा आत्मविश्वास देता है। इसके जरिए लड़कियों को शादी से पहले कॅरिअर की परवाह करनी चाहिए। अगर इस वक्त हम अपनी मेहनत और लगन से इस्तेमाल करें तो यह हमारी तकदीर बना देता है।
ये विचार एमबीसी गल्र्स महाविद्यालय में आयोजित 'भोर' 2014 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अरुण पुरोहित ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए जरूरी है कि हम अपनी गलतियों से बचते हुए दूसरों की गलतियों से सबक लें। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें पूरी ऊर्जा उस दिशा में लगानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. हुक्माराम सुथार ने कहा कि यह महाविद्यालय हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, लेकिन अन्य विषयों का अभाव तथा स्नातकोत्तर स्तर की गैर मौजूदगी छात्राओं के आगे बढऩे में बाधा बन रही है। विशिष्ट अतिथि पूर्व अभाविप राज्य मंत्री जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमारे चारित्रिक विकास के लिए जरूरी है कि हम राष्ट्रवादी विचारधारा का अनुसरण करें।

राजपुरोहित फैन्सी व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष बने

राजपुरोहित फैन्सी व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष बने

जनरल फैन्सी व्यापार एसोसिएशन के मणियारी, फैन्सी व कॉस्मेटिक स्टोर्स के व्यापारियों की बैठक स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। प्रवक्ता गौतम चंद रोपिया ने बताया कि बैठक में जनरल फैन्सी व्यापार संघ का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संपत सिंह राजपुरोहित को संघ के अध्यक्ष पद

राजपुरोहित खांडप स्मृति कोष का समारोह आज

राजपुरोहित खांडप स्मृति कोष का समारोह आज

डॉ. नृसिंह राजपुरोहित खांडप स्मृति कोष की ओर से जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल सिवाना में रविवार सवेरे 11 बजे आयोजित होगा। स्मृति कोष के सदस्य सालगराम परिहार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम गोमती शर्मा व अध्यक्षता नेहरु कॉलेज जोधपुर के प्रो. कन्हैयालाल राजपुरोहित करेंगे। अतिथियों के हाथों से प्रतिभावान विद्यार्थियों व खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयकर विभाग मुंबई के कमिश्नर राजेंद्र राजपुरोहित शिरकत करेंगे। स्मृति कोष खंडप के पदाधिकारी हनुमानसिंह भाटी, शैतानसिंह भाटी, छगनलाल

ब्रह्मलीन हुए अखाराम महाराज को दी श्रद्धांजली

ब्रह्मलीन हुए अखाराम महाराज को दी श्रद्धांजली 

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ के गुरु मंदिर पर खेताराम महाराज के सेवक अखाराम
महाराज के देवलोकगमन पर शुक्रवार को गंगाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अखाराम महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंत्री भंवरसिंह
कनाना ने बताया कि ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य एवं राजपुरोहित समाज व
भाविकों की ओर से अखाराम महाराज के देवलोकगमन के अवसर पर 9 जनवरी की रात्रि में
डांगड़ी रात पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।
शुक्रवार को ब्रह्मधाम गादीपति के सानिध्य में गंगा प्रसादी का आयोजन हुआ। हरिद्वार से लाए
गए गंगाजल एवं प्रसादी का वितरण संत वृंदों एवं भाविकों में किया गया। मां गंगे की महाआरती के
बाद संत वृंदों एवं भाविकों ने ब्रह्मलीन अखाराम महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर
वेदांताचार्य ध्याना राम महाराज, अणदाराम महाराज, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री जूना अखाड़ा गाजियाबाद के महंत

rajpurohit in mumbai

 मुम्बई राजपुरोहित युवाज़ इस टैलेंट

 हंट कार्यक्रम में  अभिनेता राज के पुरोहित को सम्मानित करते राजपुरोहित युवाज़ कार्यक्रम में शिरकत करती युवतिया।

कलाकार को परिवार से भी समर्थन मिलना जरुरी :राजे के पुरोहित

मुम्बई में अभिनेता राजे के पुरोहित सम्मानित
बेलगाम।अभिनेता राज के पुरोहित ने कहा कि युवाओ में जितने भी टैलेंट छुपा है उस को उजागर हौसला देने में उनके माता पिता का योगदान सब से अहम् होता है। अगर किसी भी कलाकार को उस के घर परिवार से  कुछ भी करने के लिए समर्थन मिलता है तो वह कलाकार कुछ भी कर सकता है। मुम्बई में रहन वाले राजपुरोहित समाज के इन  युवाओ ने प्रतिभा को  लिए राजपुरोहित युवाज़ इस टैलेंटशो से शो बच्चो को प्रोत्साहन ही मिलेगा।
 हाल ही में मुम्बई के मरीन लाईन्स के बिरला मातोश्री  ऑडिटोरियम में आयोजित राजपुरोहित  युवाज टैलेंट २०१४ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद बोल रहे थे|इस अवसर , मुंबई भाजपा विधायक राज के पुरोहित परबालिका वधू फेम अभिनेता जय नीरज,बॉम्बे मूवीज के निर्देशक जगदीश राजपुरोहित,कलाकार मीत दवे, गायक उद्भवजी,करियोग्राफर निमिष भाटी, राजेश राठी भी मौजूद थे|
         पुरोहित ने आगे कहा की असल दुनिया मे अक्टर कोई भी बन सकता है हर एक शक्स को अक्टिंग आती है हर कोई कलाकार है लेकिन फिल्मों मे या किसी भी मंच पर मौका सिर्फ गिने चुने लोगो को मिल पाता है|आम तौर पर राजपुरोहित समाज मे लड़के लड़कियो मे मनोरंजन कला के क्षेत्र मे अपने बच्चो को समाज के डर से बढ़ावा देने के लिए हिचकिचाते है लेकिन ऐसे कार्यक्रमों से राजपुरोहित समाज मे छुपी कला को प्रोत्साहित किया जाएगा|

एकट्टा हुवे मुंबई के सभी राजपुरोहित

मुंबई जैसे बड़े महानगर मे रहने वाले प्रवासी समाज के कई लोग इस कार्यक्रम के दौरान एकट्टा हुवे थे|नवी मुंबई से लेकर मिरा भायंदर और गुजरात से राजस्थानी मूल के हजारो लोगो ने भाग लिया था| इस प्रतियोगिता मे कुल 133 युवाओ का औडीशन किया गया था जिस मे 33 युवा को अंतिम चरण मे अपनी प्रतिभा दिखने का मौका मिला था|इस दौरान भाषण ,गायन ,नृत्य,साइकलिंग जैसे कई प्रकार शामिल थे| युवाओ ने नए पुराने शास्त्रीय से लेकर भांगड़ा रम्प जैसे सभी प्रकार के नृत्यों को पेश कर मौजूद लोगो का मनोरजन किया|इस प्रतियोगिता मे इन युवाओ को अव्वल आने पर लिप्सा राजपुरोहित नृत्य ,गायन मे महावीर राजपुरोहित,कॉमेडी खुशुबू राजपुरोहित आदियों पुरस्कार प्रदान किया गया| इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महेंद्र राजपुरोहित ,दिनेश राजपुरोहित ,दिनो राजपुरोहित और राजपुरोहित युवाज़ के कार्यकर्ताओ ने परिश्रम लिया|

Mahayagna and Bhagwat Katha

Jagdamba Temple in numbed (Barmer) Dham
On the occasion of the Golden Jubilee from Jan 26
February 1 seven-day
Shatchandi the event & Srimad Bhagwat
Updated knowledge about posters released
On behalf of the Saint-mahatmaon.
Legend at 1 to 5 p.m.
Mahasti Bhagwati's disciple brother
Mr Sun's cosy declares in speech
Khushal of grazing.
Kernel chef
That narrative in human life happiness,
Prosperity and peace.
During the program
Nangarhar chef, satyashil
Awdhesh Kumar, chef, Sriram
Vishnoi, Ramkumar Joshi, andaram
Many people, including kadvasra are present.
 

पुरोहित को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

पुरोहित को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीवल्लभ पुरोहित मंगलवार को चालीस वर्ष की राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर समारोह के साथ पुरोहित को विदाई दी गई। शिक्षा विभाग में आयोजित विदाई समारोह के मुख्य अतिथि सहायक कोष अधिकारी देवकृष्ण पंवार तथा अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी देवकृष्ण पंवार ने की।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी केपीसिंह एवं एडीपीसी रमसा दलपतसिंह थे। समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी पंवार ने पुरोहित के कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा कि पुरोहित ने अपने कार्यकाल में नई मिसाल कायम की है। इन्होंने अपनी राजकीय सेवा में एक बार भी मेडिकल अवकाश नहीं लिया। साथ ही हर काम को तय समय में पूर्ण करते हुए ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

सामान्य ज्ञान परीक्षा


श्री खेतेश्वर शिक्षा प्रसार एवं सेवा समिति की बैठक सोमवार को श्री खेतेश्वर छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक में 12 जनवरी को होने वाले श्री खेतेश्वर सामान्य ज्ञान परीक्षा की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पदमसिंह साथूनी ने बताया कि परीक्षा प्राथमिक से लेकर स्नातक पांच स्तर में आयोजित होगी। परीक्षा प्रभारी रामपालसिंह नारवा ने सभी समाज शिक्षकों को परीक्षा के सफल आयोजन करवाने के लिए सहयोग की अपील की। परीक्षा बालोतरा, सिवाना व बाड़मेर में एक ही समय 10 बजे आयोजित होगी। सिवाना क्षेत्र की जिम्मेदारी अशोक सिंह महिलावास, शंकरसिंह व जोरावरसिंह को दी गई।

Followers