Showing posts with label tulsaram ji maharaj. Show all posts
Showing posts with label tulsaram ji maharaj. Show all posts

ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य में स्कूली छात्रों को पोशाक तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित

निकटवर्ती लुदराड़ा गांव के राउप्रावि प्रांगण में सोमवार को ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य में स्कूली छात्रों को पोशाक तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित की गई। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल तथा डीईओ ((प्राशि)) बाड़मेर पृथ्वीराज दवे बतौर अतिथि शरीक हुए।
मुख्य अतिथि सिवाना विधायक भायल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बढ़ावा देते हुए शिक्षा से वंचित बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे का आह्वान किया। डीईओ पृथ्वीराज दवे ने शिक्षा के सहयोग के लिए अन्नदान से विद्यादान को परमदान बताया। स्वागत भाषण में भामाशाह चुन्नीलाल की ओर से राउप्रावि रेबारी बस्ती में प्याऊ बनाने की घोषणा की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मूलसिंह भायल, सिवाना बीईईओ सोनाराम गर्ग, गेबसिंह इंद्राणा, सरपंच भीखीदेवी, पूर्व सरपंच बाबूलाल कच्छवाह, एबीईईओ इंद्रमल घांची, उप सरपंच जोगभारती, ईश्वरसिंह बालावत, लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रधानाचार्य जेठूसिंह उपस्थित थे।
bhaskarnews

नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ प्रेमसभा का आयोजन


सारे भक्त एक माला के मणियां : तुलसाराम महाराज



सारे भक्त एक माला के मणियां : तुलसाराम महाराज

 ब्रह्मधाम पर नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन के साथ प्रेमसभा का आयोजन
बालोतरा. श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर सोमवार को गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य में प्रेम सभा आयोजन हुआ। प्रेमसभा में बड़ी संख्या में भक्त-भाविकों ने भाग लेकर गादीपति से आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रेम सभा में आशीर्वचन देते हुए तुलसाराम महाराज ने कहा कि आज इस संत सम्मेलन व भक्त-भाविकों के हुजूम को देखकर लगता है कि ब्रह्मधाम एक बैकुंठ लोक बन गया है। हम बैकुंठधाम की अनुभूति करते हैं। महाराज ने कहा कि मेरे सारे भक्त एक माला के मणियां हैं। मैं भक्तों के भाव का भूखा हूं। भावना से जो भक्त दूर है तो भी पास है। मानव मात्र की सेवा ही धर्म है। माता-पिता की सेवा सर्वोपरि है। गौ माता की सेवा में सहभागी बनना चाहिए। इस दौरान महामंडलेश्वर निर्मलदास महाराज, प्रतापपुरी महाराज तारातरा मठ बाड़मेर, नारायणभारती महाराज वरिमा मठ व राघवदास बालोतरा ने अपने आशीर्वादरूपी उद्बोधन दिए। प्रेमसभा में रणछोड़ भारती लेटा मठ, अमराराम महाराज समदड़ी, चेतनानंद डंडाली, परसाराम महाराज असाडा, रामानंद महाराज उमरलाई सहित कई संत महात्मा मौजूद थे। संत महात्मा के अलावा प्रेम सभा व नेत्र चिकित्सा समापन शिविर में पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, आहोर विधायक शंकरसिंह, शिव विधायक मानवेंद्रसिंह, शिव एसडीएम मोहनसिंह, बालोतरा डीएसपी अमृतलाल जीनगर, डॉ. विकास पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिरकत की। सभा में आए सभी संत महात्माओं का भेंट पूजा कर सम्मान किया गया तथा अतिथियों का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

16 को ब्रह्मधाम गादीपति की प्रेमसभा

बालोतरा ब्रह्मधाम गादीपति अनंत विभूषित ब्रह्मर्षि ब्रह्मचर्य
ब्रह्मा सावित्री सिद्ध  पीठाधीश्वर तुलसाराम जी  महाराज की ओर से 16 दिसंबर को प्रेम
सभा का आयोजन किया जाएगा।
श्री ब्रह्माजी मंदिर एवं राजपुरोहित समाज विकास
न्यास के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने
बताया कि प्रेम सभा में समाज बंधु, भक्त-
भाविकों सहित प्रदेश भर से संत महात्मा एवं
गादीपति भाग लेंगे। महाराज की ओर से हर वर्ष
की भांति प्रसाद के रूप में मैथी के लड्डू वितरित
किए जाएंगे। दूरदराज से पहुंचने वाले भक्त-भाविक
दर्शनार्थी श्री ब्रह्माजी के मंदिर, शिव धूणा,
लक्ष्मीनारायण मंदिर, शिव मंदिर व गुरु मंदिर के
दर्शन व पूजा-अर्चना कर गुरु महाराज से
आशीर्वाद लेंगे।
news by भास्कर

पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ १२ नवंबर से


श्री ब्रह्मधाम आसोतरा पर २१वीं बार ५ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन १२ नवंबर से होगा। श्री बह्मांशावतार ब्रह्मर्षि ब्रह्मलीन खेताराम महाराज अव्यक्त रूप में एवं पीठाधिश्वर तुलछाराम महाराज यजमान के रूप में महायज्ञ में बैठेंगे।

महायज्ञ में ११ विद्वान पंडितों की ओर से दिव्य अनुष्ठान संपन्न करवाया जाएगा। १५ नवंबर की रात जागरण का आयोजन होगा। १६ नवंबर को सवेरे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दोपहर १ बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा।

tulsaram ji maharaj | ब्रह्मधाम गादीपति

ब्रह्मधाम गादीपति आज से तीर्थयात्रा पर

 

ब्रह्मधाम गादीपति आज से तीर्थयात्रा पर


अनंत श्री विभूषित ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज दो माह का चातुर्मास तप पूर्ण कर २२ सितंबरको शाम को जगतपितामह ब्रह्माजी गुरुदेव ब्रह्मऋर्षि खेताराम महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चनाव नमन कर तीर्थयात्रा के लिएप्रस्थान करेंगे।ट्रस्ट के महामंत्री भंवरसिंह कनाना ने बताया कि २३ सितंबर को दिल्ली से गोरखपुर प्रस्थान कर वहां दर्शन के बाद २५ सितंबर को देवघाटधाम तनहूं नेपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। देवघाटधाम पर दो दिन पूजा-अर्चना, स्नान कर २७ सितंबर को काठमांडू प्रस्थान करेंगे। काठमांडू में पशुपतिनाथके दर्शन एवं अभिषेक करेंगे। दो दिन के विश्राम के बाद ३० सितंबर को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम दूधेश्वर महादेवमंदिर गाजियाबाद करेंगे। ५ अक्टूबर को हरिद्धार से कुरुक्षेत्र जाएंगे। वहां दर्शनपूजन कर ७ अक्टूबर को दिल्ली प्रस्थान करेंगे।९ अक्टूबर को दिल्ली से मथूरा, वंृदावन जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना कर पुन: दिल्ली जाएंगे। ११ अक्टूबर को अहमदाबाद जाकर १२ अक्टूबर को अंबाजीधाम दर्शन कर १४ अक्टूबर डाकोरजी जाएंगे।

Followers