Showing posts with label peersingh. Show all posts
Showing posts with label peersingh. Show all posts

Rajk Purohit | अभिनेता राज. के पुरोहित

 प्रदान : बेलगाम के मठ गली के चाणक्य युवक मंडल की तरफ से आयोजित रास गारबा दांडिया प्रतियोगिता का प  विजेता को पुरस्कार प्रदान करते अभिनेता राज के पुरोहित साथ में  बेलगाम नगर निगम आयुक्त प्रियंका मेरी फ़्रांसीस   एवं अन्य 


भगवान् राम जैसे  नही बन सकते तो  कम से कम रावन तो मत बनो : पुरोहित 
दांडिया प्रतियोगिता का आयोजन 
बेलगाम।  आदमी को भगवान् राम जैसा बनने के लिए नहीं आता तो कम से कम रावण तो मत बनाना चाहिए।  बेलगाम के चाणक्य  युवक मंडल की तरफ से आयोजित रास गरबा दांडिया प्रतियोगिता में  भाग लिए प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद अभिनेता राज के पुरोहित  बोल रहे थे। इस अवसर पर निगम आयुक्त    प्रियंका मेरी फ़्रांसीस   और चाणक्य युवक मंडल के अध्यक्ष राजेश् राजेश कलमनी भी मौजूद थे। 

Rajk Purohit

फिल्मी दुनिया के उभरते सितारे राज के. पुरोहित


'रहनुमाओं की अदाओं पे फिदा है दुनिया, इस बहकती हुई दुनिया को संभालो यारो। कैसे आकाश में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।Ó हिन्दी कवि दुष्यंत कुमार की इन्हीं चंद पंक्तियों में जीवन की सच्चाई तलाशने के लिए जिन्दगी से जद्दोजहद करते हुए आगे बढ़कर एक मुकाम पाया बहु भाषी फिल्मी दर्शकों के चहेते अभिनेता राज. के पुरोहित ने।
दिल की सुनी, सफलता मिली
प्रशंसकों के साथ खुद राज मानते हैं कि राह आसान नहीं थी, पर जज्बा था, दिल गवाही दे रहा था कि हां, तुम्हारे भीतर एक कलाकार छिपा है, तुम वह सब कर सकते हो जो अन्य कलाकार करते हैं, बस यहीं से इसी दिल से निकली छोटी सी किन्तु दमदार आवाज ने उनकी जिन्दगी की दिशा व दशा दोनों ही बदल दी और वे चल दिए एक नई दिशा में नया अध्याय लिखने। राजस्थान की धरा ने  नामी गिरामी कलाकार भी दिए हैं जिन्होंने मरुधरा का नाम ऊंचा किया है। उन्हीं में से एक है गुदड़ी के लाल राजस्थान की धरा धरती के राज के पुरोहित।                                                                                             पूरा किया दादा का सपना
फिल्मी क्षेत्र में करियर बनाना कोई हंसी खेल नहीं है। और यह तब तो और भी मुश्किल हो जाता है जब इस क्षेत्र में कोई गोड फादर ना हो। लेकिन इस धारणा को बदलकर एक नया मुकाम पाया आरके पुरोहित ने। हिन्दी, कन्नड़, तमिल समेत कई फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके राज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके प्रशंसकों ने उनके धारावाहिकों से लेकर फिल्मों तक में उनके काम की तारीफ कर उनका मनोबल बढ़ाया है। राजस्थानी परिवार से होने के चलते शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि किस्मत उनको परंपरागत व्यवसाय से दूर फिल्मी दुनिया में ले जाएगी।
उलझन थी मन में
'संभल-संभल के बहुत पांव धर रहा हूं मैं, पहाड़ी ढाल से जैसे उतर रहा हूं मैं,
कदम कदम पर मुझे टोकता है दिल ऐसे, गुनाह कोई बड़ा जैसे कर रहा हूं मैं...Ó
करयिर के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसी ही मन स्थिति थी राज की। परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई कनेक्शन नहीं था इसलिए सोचा कि लोग क्या कहेंगे, समाज क्या कहेगा, सफलता मिलेगी या नहीं...आदि प्रश्नों के उत्तर खोजने की उधेड़बुन में पुरोहित इतने आगे निकल गए कि अब उनको ये सारे प्रश्न बेमानी लगते हैं। आज फिल्म इंडस्ट्री में उनकी खास पहचान है।

हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती

लहरों से डर कर नौका पार
नहीं होती हिम्मत करने वालों की कभी हार
नहीं होती... नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ्ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है मन् का विश्वास
रगों में साहस बनता है चढ़ कर गिरना , गिर कर
चढ़ना ना अखरता है आखिर उसकी मेहनत बेकार
नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती....
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगता है जा जा कर
खाली हाथ लौट आता है मिलते ना सहज
ही मोती पानी में बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती हिम्मत करने
वालों की हार नहीं होती.... असफलता एक चुनौती है
स्वीकार करो क्या कमी रह गयी देखो और सुधार
करो जब तक ना सफल हो नींद चैन की त्यागो तुम

Followers