राजपुरोहित बने परिषद के अध्यक्ष

राजपुरोहित बने परिषद के अध्यक्ष
सांचौर. भारत विकास परिषद शाखा सांचौर के चुनाव
शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप
गुप्ता की देखरेख में आयोजित हुए। जिसमें मदनसिंह
राजपुरोहित को परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में राकेश मनावत को सचिव व
जुगराज बाफना को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष
चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने निष्ठा के साथ
कार्य करने की बात कही, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल
गांधी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल
की जानकारी दी। सोहनलाल मेहता ने चुनाव
प्रकिया व परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी।
इसी तरह युवा शाखा के चुनाव डॉ. सम्यपाल
विश्नोई की देखरेख में आयोजित हुए, युवा शाखा के
चुनाव के दौरान बंशीदास वैष्णव को अध्यक्ष,
जगदीश पुरोहित सचिव व अर्जुन पुरोहित
को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर डॉ.
अशोक तलेसरा, डॉ. सुरेश सागर, पुखराज
बोकडिय़ा, शिवराम भाई, प्रेम सुरतानिया, अजय
वर्माव राकेश मनावत, बस्तीमल राठौड़, रामाराम
वैष्णव, हंसराम पुरोहित, रमेश पुरोहित, चुन्नीलाल
बालेरा, योगेश जोशी, सत्यनारायण नाबरिया,
पुखराम परमार, ललित चौधरी व हितेश जैन मौजूद
थे।

No comments:

Post a Comment

Followers