राजपुरोहित युवा जागृति मंच

राजपुरोहित युवा जागृति मंच
बालोतरा की ओर
बालोतरा. राजपुरोहित युवा जागृति मंच
बालोतरा की ओर से खेतेश्वर महाराज के 102 वें
जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार
को वाहन रैली का आयोजन किया गया। मंच के
अध्यक्ष पुखराजसिंह सिंह ने बताया कि खेतेश्वर
भवन के आगे से महंत निर्मलदास महाराज ने
खेतेश्वर महाराज की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित
कर रैली को रवाना किया। रैली शहर के मुख्य
मार्गो से होते हुए पुन: खेतेश्वर भवन पहुंचकर
विसर्जित हुई। रैली में
भगवा पताका केसरिया दुपट्टे पहने मंच के
कार्यकर्ताओं ने खेतारामजी महाराज के जयकारे
लगाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। रैली में मंच
के संरक्षक खीमसिंह मूंगड़ा, अर्जुनसिंह बालेरा,
नारायणसिंह राजगुरु बिसु, कुलदीपसिंह राजगुरु
बालेरा, लालसिंह लखा, बाबूसिंह कालूड़ी, राजूसिंह,
जेठूसिंह कानोडिय़ा सहित कार्यकर्ताओं ने भाग
लिया।
रैली में गूंजे खेतेश्वर महाराज के जयकारे

No comments:

Post a Comment

Followers