भक्तों के साथ गुरु पादुका का पूजन करते तुलसाराम महाराज।

बालोतरा. श्री ब्रह्मांशावतार ब्रह्मर्षि खेताराम महाराज की सत्प्रेरणा से श्री ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर तुलसाराम महाराज के सानिध्य में श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम से तीर्थराज पुष्कर तक श्री खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ का प्रस्थान सोमवार सवेरे 9 बजे होगा। यात्रा के उपलक्ष्य में रविवार को ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज की ओर से रविवार को सैकड़ों भक्त-भाविकों के साथ वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज के मंत्रोच्चार के साथ गुरु पादुका पूजन किया गया।

बालोतरा. भक्तों के साथ गुरु पादुका का पूजन करते तुलसाराम महाराज।
न्यास के महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी ने बताया कि गुरु पादुका पूजन के बाद शाम 5 बजे तक विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व शांति यज्ञ में यज्ञाचार्य कंवरलाल फलौदी के मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान ब्रह्मर्षि तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में आहुतियां दी व महायज्ञ की आरती उतारी गई। रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। ब्रह्मधाम संस्थापक खेताराम महाराज की प्रेरणा से तुलछाराम महाराज के सान्निध्य में खेतेश्वर ब्रह्मधाम से तीर्थराज पुष्कर तक पैदल यात्रा संघ करीब 3000 भक्त-भाविकों के साथ ब्रह्माजी और खेताराम के जयकारे लगाते हुए खेतेश्वर पैदल यात्रा संघ सोमवार को 9 बजे रवाना होगा। संघ 8 जुलाई को पुष्कर पहुंचेगा।

No comments:

Post a Comment

Followers