ब्रह्मलीन हुए अखाराम महाराज को दी श्रद्धांजली

ब्रह्मलीन हुए अखाराम महाराज को दी श्रद्धांजली 

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ के गुरु मंदिर पर खेताराम महाराज के सेवक अखाराम
महाराज के देवलोकगमन पर शुक्रवार को गंगाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अखाराम महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंत्री भंवरसिंह
कनाना ने बताया कि ब्रह्मधाम गादीपति तुलसाराम महाराज के सानिध्य एवं राजपुरोहित समाज व
भाविकों की ओर से अखाराम महाराज के देवलोकगमन के अवसर पर 9 जनवरी की रात्रि में
डांगड़ी रात पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।
शुक्रवार को ब्रह्मधाम गादीपति के सानिध्य में गंगा प्रसादी का आयोजन हुआ। हरिद्वार से लाए
गए गंगाजल एवं प्रसादी का वितरण संत वृंदों एवं भाविकों में किया गया। मां गंगे की महाआरती के
बाद संत वृंदों एवं भाविकों ने ब्रह्मलीन अखाराम महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर
वेदांताचार्य ध्याना राम महाराज, अणदाराम महाराज, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री जूना अखाड़ा गाजियाबाद के महंत

नारायणगिरी महाराज, महामंडलेश्वर निर्मलदास
महाराज, आत्मानंद आश्रम जालोर के चेतनानंद
डंडाली, गुरू आश्रम समदड़ी के अमरा राम महाराज,
भोलाराम महाराज शिकारपुरा, रामेश्वर गिरी कनाना,
फरसा नंद असाडा, रामस्वरूप महाराज कालूड़ी,
रामानंद महंत उमरलाई, महामंडलेश्वर राघवदास,
नारायणदास, साध्वी संतोष बाईसा बिकरलाई
आदि संतवृंद मौजूद थे।
वापस जाए

भास्कर न्यूज

No comments:

Post a Comment

Followers